इस्लाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में बुधवार की पूरी रात रुक-रुक कर मानसूनी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
जियो टीवी के मुताबिक, विभाग ने बताया कि मानसून की पहली बारिश रावलपिंडी, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी हिस्से में हुई।
इस्लामाबाद में गुरुवार सुबह 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
क्वेटा तथा कराची में बादल घिरे रहने और कराची में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
कराची में 19 जून को लू से 65,000 अधिक लोग प्रभावित हुए थे,जिनमें से 1200 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
dharmpath.com dharmpath