वाशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इटली के प्रधानमंत्री मत्तेयो रेनजी से ग्रीस संकट पर चर्चा की।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दोनों नेताओं में ग्रीस संकट का निदान करने के लिए सुधार और वित्तीयन पर सहमति बनी है।
ह्वाइट हाउस से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि ओबामा और इटली के प्रधानमंत्री के बीच टेलीफोन पर हुई वार्ता में दोनों नेताओं में मिलकर काम करने और ग्रीस को सुधार और वित्तीयन के पथ पर वापस लाने के लिए सहमति बनी।
दोनों नेताओं ने कहा कि उनकी टीम लगातार संपर्क में है और उनकी ग्रीस घटनाक्रम और वित्तीय बाजार की स्थिति पर नजर गड़ी हुई है।
यूरोजोन के आर्थिक और वित्त मंत्रियों ने बुधवार को यह फैसला किया कि पांच जुलाई को जनमत संग्रह का फैसला आने से पहले ग्रीस को दी जाने वाली राहत पर कोई वार्ता न की जाए।
dharmpath.com dharmpath