विंबलडन : पहले दौर से बाहर हुई भूपति-टिप्सारेविक की जोड़ी

विंबलडन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस दिग्गज महेश भूपति सर्बिया के अपने जोड़ीदार जैंको टिप्सारेविक के साथ गुरुवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर से ही हारकर बाहर हो गए।

भूपति-टिप्सारेविक की जोड़ी को आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर और स्वीडन के रॉबर्ट लिंड्सटेड्ट की जोड़ी ने 6-3, 6-3, 6-2 से हरा दिया।

मेल्जर- लिंड्सटेड्ट की जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले सेट में दो एस तथा 12 विनर्स लगाए। वे भारतीय-सर्बियाई जोड़ी की सर्विस दो बार तोड़ने में सफल रहे।

दूसरे सेट में वे और भी शानदार लय में नजर आए और भूपित-टिप्सारेविक के खिलाफ उन्होंने पहली सर्विस पर 16 में 15 अंक हासिल किए और चार बार सर्विस तोड़ी।

तीसरे सेट में लगाए गए सात एस की बदौलत मेल्जर- लिंड्सटेड्ट की जोड़ी ने तीसरा सेट भी आसानी से जीत लिया और मैच अपने नाम करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

दूसरे दौर में मेल्जर- लिंड्सटेड्ट की जोड़ी को लीटन हेविट-थनासी कोकिनाकिस की आस्ट्रेलियाई जोड़ी का सामना करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493