ईरान के परमाणु मसले पर समझौते की संभावना : चीन

वियना, 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि एक व्यापक परमाणु समझौते के लिए आधारभूत चीजें उपलब्ध करा दी गई हैं और अब अंतिम दौर की वार्ता में एक समझौते पर सहमति बन जानी चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मौजूदा वार्ता में शामिल विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात के बाद वांग यी ने यहां गुरुवार को समग्र परमाणु समझौते की उम्मीद जताई।

वांग ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि व्यापक परमाणु समझौते से जुड़ी चीजें उपलब्ध करा दी गई हैं, ईरान के परमाणु मसले के समाधान का वक्त आ गया है।”

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचने के बाद वांग ने ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरिफ, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और फ्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

ईरान और पी 5+1 समूह (अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी) के देश पिछले 16 महीने से तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493