मोटरस्पोर्ट्स : एलएमएस कप में पटेल शीर्ष पर

डोंगांग (ताइवान), 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के आदित्य पटेल ने पेनबे अंतर्राष्ट्रीय सर्किट पर हुए ऑडी आर8 एलएमएस कप चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

आदित्य ने सप्ताहांत पर हुए तीन रेसों वाले चैम्पियनशिप में क्रमश: चौथा, दूसरा और छठा स्थान हासिल किया।

पहले रेस में आदित्य ने छठे स्थान के साथ शुरुआत की और दो स्थान ऊपर उठते हुए चौथे स्थान के साथ रेस का समापन किया।

दूसरी रेस में आदित्य बेहद तेज-तर्रार नजर आए। चौथे स्थान के साथ शुरुआत करते हुए आदित्य जल्द ही एडुआडरे मोर्टारा से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। मोर्टारा पर हालांकि बाद में जुर्माना लगा दिया गया।

आदित्य को हालांकि जल्द ही फ्रैंकी चेंग से चुनौती मिली। बेहतर टायरों के साथ रेस कर रहे चेंग जल्द ही आदित्य से आगे निकल गए और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे।

तीसरे एवं आखिरी रेस में आदित्य ने पोल पोजिशन के साथ शुरुआत की। हालांकि इस्तेमाल किए हुए टायरों के साथ रेस में शामिल होने का आदित्य को नुकसान उठाना पड़ा। आदित्य ने पहले ही लैप में शीर्ष पोजीशन खो दी और अंतत: छठे स्थान पर रहे।

रेस के बाद आदित्य ने कहा, “माहौल और प्रतिस्पर्धा दोनों ही लिहाज से यह सप्ताहांत कठिन रहा। फिर भी चैम्पियनशिप में मध्यांतर पर शीर्ष स्थान हासिल करना खुशी देने वाला है। मैंने रणनीति बनाने में कुछ गलत निर्णय लिए, लेकिन उम्मीद है आगे मैं उन गलतियों को नहीं दोहराऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493