ग्रीस : प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने वाले मंत्री को सराहा

एथेंस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने सोमवार को त्यागपत्र देने वाले वित्तमंत्री यानिस वारूफाकिस को कर्जदाताओं के साथ वार्ता के दौरान ग्रीस के हितों की रक्षा के लिए पुरजोर कोशिश करने के लिए धन्यवाद दिया। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता गैब्रिएल सकेलारिडिस ने दी।

वारूफाकिस ने सोमवार को सिप्रास और कर्जदाताओं के बीच समझौता की परिस्थिति बनाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सकेलारिडिस ने कहा कि सिप्रास राजनीतिक पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के बाद नए वित्तमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री उन्हें अत्यधिक कठिन परिस्थिति में सरकार का पक्ष और ग्रीस के लोगों का हित आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देने की जरूरत महसूस करते हैं।”

सकेलारिडिस ने साथ ही कहा कि 25 जनवरी को आम चुनाव में वामपंथी सिरजिया पार्टी के जीतने के बाद से ही कर्जदाताओं के साथ होने वाली वार्ता में वारूफाकिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तभी से वारूफाकिस को कूटनीतिक रूप से काफी उत्तेजक व्यक्ति समझा जा रहा है और यूरो समूह के कई मंत्रियों ने खुलकर यह शिकायत की थी कि उन्हें वारूफाकिस के साथ काम करने में दिक्कत हो रही है।

सिप्रास ने अप्रैल में ही ब्रसेल्स में हुई वार्ता में वारूफाकिस की भूमिका घटाने और नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध उपमंत्री यूक्लिडिस सकालोटोस के हाथ में देने का फैसला कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493