बेनजीर हत्याकांड में मुख्य गवाह पलटा

इस्लामाबाद, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड का मुख्य गवाह आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) के समक्ष पूछताछ के दौरान अपने बयान से मुकर गया।

समाचार-पत्र ‘डॉन’ की रपट के मुताबिक, कभी बेनजीर के मुख्य सुरक्षा अधिकारियों में से एक रहे अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाह सेवानिवृत्त एसएसपी इम्तियाज ने सोमवार को मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश राय मोहम्मद आयूब मर्थ के समक्ष अपने पहले दर्ज कराए गए बयान को वापस ले लिया।

इम्तियाज ने एटीसी को बताया कि लियाकत बाग के बाहर बेनजीर को पूर्ण सुरक्षा दी गई थी, जहां 27 दिसंबर, 2007 को बम विस्फोट में उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि भुट्टो को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे।

इससे पहले इम्तियाज ने कहा था कि लियाकत बाग में अपर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की वजह से भुट्टो की हत्या हुई थी। उन्होंने कहा था, “यदि बेनजीर कार के वाहन के खुल हिस्से से भीड़ का अभिवादन नहीं करतीं तो उनकी हत्या नहीं हुई होती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493