रियो डी जेनेरियो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब फ्लूमिनेंसी ने ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय स्टार फारवर्ड ओस्वाल्दो के साथ करार का फैसला किया है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक अल अहली के लिए खेलने वाले ओस्वाल्दो मंगलवार को रियो में मेडिकल टेस्ट देंगे और इसके बाद वह आधिकारिक तौर पर क्लब के साथ जुड़ जाएंगे।
ब्राजील के लिए दो मैच खेल चुके ओस्वाल्दो ने जनवरी में साओ पाउलो से अहली का रुख किया था। वह साउदी अरब के इस क्लब के लिए 16 मैचों में दो गोल कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath