जम्मू। अमृतसर श्री दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अमृतसर में संत बाबा मिश्रा सिंह डेरा के नजदीक सराय का निर्माण किया गया है। सराय श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दी है। इस सिलसिले में हुए कार्यक्रम में डेरा नंगाली साहिब के महंत मंजीत सिंह व सिख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रेस्ट हाउस सराय का नाम नंगाली निवास रखा गया है। इसमें 21 कमरे हैं। कमरों के साथ अटैच बाथरूम व अन्य सुविधाएं होंगी।
dharmpath.com dharmpath