कनाडा : कुर्सी पर बैठ भरी उड़ान, गिरफ्तार

टोरंटो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के कैलगरी शहर में एक युवक ने कुर्सी पर बैठकर आसमान में उड़ान भरी। इस युवक ने यह स्टंट एनिमेशन फिल्म ‘अप’ की नकल करते हुए किया। अपनी कुर्सी को ‘उड़न खटोला’ बनाने के लिए उसने हीलियम भरे 100 गुब्बारों का इस्तेमाल किया।

इस स्टंट को करने वाले युवक की पहचान डेनियल बोरिया (26) के रूप में की गई है। कैलगरी की पुलिस ने कहा कि डेनियल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर शरारत और जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को एक प्रेस वार्ता में पुलिस ने कहा कि बोरिया ने नीचे उतरने के लिए पैरासूट का इस्तेमाल किया, जिससे उसके टखने में मोच आ गई।

समाचार एजेंसी ऐफे के मुताबिक, बोरिया को 1,200 कनाडाई डॉलर के मुचलके पर जमानत दी गई। उन्हें 13 जुलाई को न्यायाधीश के समक्ष पेश होना होगा।

पुलिस ने कहा कि यह स्टंट उसने अपनी साफ-सफाई की कंपनी का प्रचार करने के उद्देश्य से किया।

समाचार पत्र ‘कैगलरी सन’ के मुताबिक, बोरिया ने जिस कुर्सी का इस्तेमाल किया था, वह शहर से 65 किलोमीटर दूर मिली।

समाचार पत्र से बातचीत में बोरिया ने कहा कि उसने उड़ान की उंचाई की कोई सीमा निर्धारित नहीं की थी कि वह किस उंचाई तक उड़ेगा, लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह बोइंग 747 विमान के ऊपर उड़ रहा था।

उन्होंने दावा किया, “यह बहुत ही जीवंत अनुभव था, जिसकी आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493