वान गाल ने मेसी की सराहना की

मेड्रिड, 7 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच लुइस वान गाल ने स्पेन के क्लब बार्सिलोना एफसी के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी की उनकी विनम्रता एवं प्रतिभा के लिए जमकर सराहना की।

उल्लेखनीय है कि मैनचेस्टर युनाइटेड और बार्सिलोना एफसी के बीच 25 जुलाई को दोस्ताना मैच होना है।

वान गाल ने इस दोस्ताना मैच को लेकर उत्साह व्यक्त किया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार वान गाल ने सोमवार मैनचेस्टर युनाइटेड के आधिकारिक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में मेसी की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने (मेसी) इसे हर मैच में साबित किया है। अपनी असीम प्रतिभा के बावजूद वह बेहद विनम्र हैं, जो मुझे उनकी सबसे अच्छी चीज लगती है। इसीलिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।”

वान गाल ने कहा कि बार्सिलोना का सामना करने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। गौरतलब है कि वान गाल 1997 से 2000 तक और 2002 से 2003 तक बार्सिलोना के कोच रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493