ईरान परमाणु समझौते पर वार्ता की मियाद 2 दिन बढ़ी

वियना, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तेहरान और छह विश्वशक्तियों के बीच जारी वार्ता की अवधि मंगलवार को दो दिन और बढ़ा दी गई है।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघेरिनी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि बेहद जटिल और संवेदनशील चरण में पहुंच चुकी वार्ता को कुछ दिन और जारी रखने का फैसला किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आस्ट्रिया की राजधानी वियना में जारी वार्ता के दौरान मंगलवार को छह विश्वशक्तियों के विदेश मंत्रियों द्वारा ईरान के साथ वार्ता के समापन पर पहुंचने के साथ ही मोघेरिनी का यह बयान आया है।

मोघेरिनी ने कहा, “हम बातचीत जारी रखेंगे..कुछ मंत्री जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही घंटों या दिनों में वे लौट आएंगे।” मोघेरिनी ने हालांकि उसके बाद वार्ता की अवधि को और आगे बढ़ाए जाने से इनकार किया है।

वार्ता स्वघोषित समयसीमा सात जुलाई तक पहुंच चुकी है और ईरान तथा पश्चिमी देशों के बीच मतभेद अभी भी बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि समयसीमा को लेकर लचीला रवैया अपनाया जा रहा है, ताकि सभी पक्षों को अंतिम समझौते तक पहुंचने का समय मिल सके।

मोघेरिनी ने जोर देकर कहा, “हम अगले दो दिन वार्ता को आगे जारी रखेंगे..हम बातचीत के जटिल एवं संवेदनशील चरण में प्रवेश कर चुके हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493