गोल्फ : वाणी की निगाह जीत के साथ वापसी पर

बेंगलुरू, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की युवा गोल्फ खिलाड़ी वाणी कपूर की निगाह हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 10वें चरण में जीत के साथ वापसी करने पर है।

हीरो गोल्फ प्रोफेशनल टूर का 10वां चरण बुधवार से ईगलटन गोल्फ रेसॉर्ट्स में शुरू हो रहा है।

वाणी पिछले संस्करण में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं और 9,14,200 रुपये की कमाई के साथ हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रही हैं।

अब तक हुए नौ चरणों में वाणी तीन खिताब जीतने में सफल रही हैं, हालांकि पिछले चार संस्करणों में उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है।

वापसी के लिए बेताब वाणी को हालांकि ईगलटन में कोलकाता की स्मृति मेहरा से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

स्मृति मौजूदा सत्र में दो जीत हासिल करने में सफल रही हैं तथा ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे पायदान पर हैं।

खिताब की दावेदार अन्य खिलाड़ियों में गैरपेशेवर अमनदीप द्राल, नेहा त्रिपाठी प्रमुख हैं। शर्मिला निकोलेट और किरन माथारू इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी।

देश में पेशेवर खेल को अपनाने वाली खिलाड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है तथा ईगलटन में मौजूदा चैम्पियन मेहर अटवाल, गौरी मोंगा, अमनदीप और आयेशा पहली बार पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगी।

अटवाल ने पिछले सत्र में गैरे पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493