भारत, कजाकिस्तान ने सत्पायेव में प्रथम खुदाई शुरू की

अस्ताना, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री करीम मासिमोव ने मंगलवार को सत्पायेव तेल ब्लॉक में प्रथम खुदाई लांच की।

दोनों नेताओं ने वीडियो कान्फ्रें सिंग के जरिए खुदाई लांच की।

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की अंतर्राष्ट्रीय कारोबार करने वाली सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने 2011 में कैस्पियन सागर के उत्तर में स्थित सत्पायेव तेल ब्लॉक में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

ओवीएल ने इस ब्लॉक में उत्खनन में 40 करोड़ डॉलर निवेश करने का वादा किया है।

ओवीएल एकमुश्त एसाइनमेंट शुल्क के तौर पर कजाकिस्तान की कंपनी कजामुनाईगैस को आठ करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।

ओवीएल ने इस ब्लॉक में 25 फीसदी हिस्सेदारी 1.3 करोड़ डॉलर में खरीदी थी।

इस ब्लॉक में 1.8 अरब बैरल तेल भंडार होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493