इस्लामाबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान एवं तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता बुधवार को समाप्त हुई।
अफगानिस्तान शांति एवं पुन:एकीकरण कार्यक्रम के अधिकारियों ने तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। यह दोनों ओर से आमने-सामने हुई पहली बैठक थी, जो बुधवार सुबह समाप्त हुई।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस शांति वार्ता की सराहना की। वह इस समय ओस्लो में हैं।
उन्होंने कहा, “यह शांति वार्ता बेहद महत्वपूर्ण थी।”
समाचार पत्र ‘द नेशन’ की रपट के मुताबिक, नवाज ने कहा, “मैं आशा करता हूं कि इस वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे, जो अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता कायम करने के लिए मददगार साबित होंगे।”
नवाज ने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी इस प्रक्रिया को बाधित नहीं कर पाए। यह न सिर्फ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और अन्य पक्षों का दायित्व है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का भी दायित्व है।”
अफगानिस्तान का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल तालिबान के साथ वार्ता के लिए पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में था।
dharmpath.com dharmpath