अमेरिका में 40 हजार सैनिकों की छंटनी की तैयारी

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना बजट के दबाव की वजह से साल 2015 और 2017 के बीच 40 हजार सैनिकों तथा 17 हजार असैन्य कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में है। अमेरिकी मीडिया की एक रपट से यह जानकारी मिली।

रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से समचार चैनल सीएनएन तथा यूएसए टुडे ने मंगलवार को एक रपट में कहा कि छंटनी की घोषणा इस सप्ताह की जाएगी, पेंटागन हालांकि इस मुद्दे से कांग्रेस को लगातार अवगत कराता रहा है।

रक्षा बजट साल 2017 में आएगा, तबतक पांच वर्षो के दौरान एक लाख से अधिक सैनिक छंटनी के शिकार हो चुके होंगे।

उल्लेखनीय है कि साल 2012 में अमेरिकी सेना में 5.7 लाख सैनिक थे। यदि छंटनी हुई, तो साल 2017 में सैनिकों की संख्या घटकर 4.5 लाख रह जाएगी।

वर्तमान में अमेरिका के 10 हजार सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं और 3500 से अधिक सैनिक सलाहकार मिशन में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लड़ने के लिए इराक तथा सीरिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493