केरल को चीन, श्रीलंका से अधिक पर्यटक आने की उम्मीद (लीड-1)

तिरुवनंतपुरम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीन और श्रीलंका से अधिकाधिक पर्यटक आकर्षित करने की कवायद के तहत केरल को आगामी पर्यटन सत्र में दोनों देशों से राज्य में पर्यटकों से लदे विमान पहुंचने की उम्मीद है। यह बात राज्य के एक मंत्री ने बुधवार को कही।

राज्य के पर्यटन मंत्री ए.पी. अनिल कुमार ने आईएएनएस से कहा कि श्रीलंका और चीन के पर्यटकों को आकर्षित करने की उनके विभाग की कोशिश कामयाब हो रही है।

कुमार ने आईएएनएस को बुधवार को बताया, “श्रीलंका से पहला पर्यटकों से लदा विमान दो अक्टूबर को कोच्चि में उतर सकता है। चीन से भी राज्य के नवंबर से शुरू हो रहे पर्यटन सत्र में चार्टर्ड विमान आने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि श्रीलंका से आने वाला विमान पहले कोच्चि में उतरेगा और वहां से मालदीव चला जाएगा, जहां से वह वापस श्रीलंका जाएगा।

कुमार ने बताया, “हर साल श्रीलंका से करीब 2.2 लाख पर्यटक भारत आते हैं, लेकिन नगण्य केरल आते हैं। हम जल्द ही श्रीलंका में ‘विजिट केरल’ अभियान चलाएंगे।”

मंत्री गत सप्ताह एक पर्यटन प्रतिनिधि मंडल लेकर चीन भी गए थे।

कुमार ने कहा, “चीन के लोग बहुत घूमते हैं। हम वहां लोगों को केरल आकर्षित करने के लिए अभियान शुरू करने जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493