महिला गोल्फ : पहले दौर के बाद मेहर शीर्ष पर

बेंगलुरू, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन मेहर अटवाल हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 10वें चरण के टूर्नामेंट के पहले दिन बुधवार को अंडर पार स्कोर करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं और इसके साथ ही पहले दौर के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया।

ईगलटन गोल्फ कोर्स में पहले दिन गुरसिमर बडवाल एक शॉट के अंतर से दूसरे स्थान पर रहीं।

सत्र में तीन खिताब जीत चुकीं वाणी कपूर, अंकिता तिवाना और सानिया शर्मा संयुक्त रूप से गुरसिमर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

मेहर पिछले वर्ष यहां गैर-पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर खिताब जीतने में सफल रही थीं और पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर लौटते हुए उन्होंने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की।

मेहर छठे होल तक पार स्कोर पर रहीं, लेकिन सातवें होल पर शॉट चूक गईं। जल्द ही वापसी करते हुए मेहर ने नौंवें होल पर अपनी पहली बर्डी हासिल की।

मध्यांतर के बाद मेहर 11वें होल पर फिर से चूकीं, हालांकि 12वें और 17वें होल पर बर्डी हासिल करने में सफल रहीं।

गुरसिमर ने चौथे, 11वें, 13वें, 17वें और 18वें होल पर पांच बर्डी लगाए और बर्डी लगाने के मामले में बुधवार को वाणी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं।

गुरसिमर को हालांकि दूसरे, पांचवें, सातवें, आठवें और 12वें होल पर बुगी लगाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहीं वाणी ने भी पांच बर्डी लगाए, हालांकि वह तीन बुगी और एक डबल बुगी भी लगा बैठीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493