महिलाओं का बिग बैश लीग की घोषणा शुक्रवार को

सिडनी, 8 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शुक्रवार को महिलाओं की बिग बैश लीग (बीबीएल) टी-20 टूर्नामेंट शुरू करने की घोषणा करेगा।

मशहूर लूना पार्क में महिला बीबीएल टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए सीए टूर्नामेंट के बारे में विस्तृत जानकारी देगा।

इस कार्यक्रम में सीए मीडिया को महिला बीबीएल के पहले संस्करण के बारे में सूचना देगा। इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी।

यह टूर्नामेंट निश्चित तौर पर पूरी दुनिया की महिलाओं को क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

सीए महिला बीबीएल के पहले संस्करण के सभी क्लबों द्वारा चुनी गई पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी मीडिया के सामने पेश करेगा तथा महिला बीबीएल के पहले संस्करण का पूरा कार्यक्रम एवं प्रसारण व्यवस्था की घोषणा भी करेगा।

सीए के वरिष्ठ प्रबंधक (टीम प्रदर्शन) बेलिंडा क्लार्क भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493