मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म नगरी मुंबई में 25 अगस्त से शुरू हो रहे लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिवल 2015 का उद्घाटन सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला करेंगे।
यह जोड़ी फैशन और इंटीरियर दोनों क्षेत्रों का जाना-माना नाम है। उन्होंने अपने परिधानों में चिकनकारी, जरदोजी और शीशे के काम को एक नया रूप दिया है।
राजसी और अनूठे दुल्हन परिधानों के लिए मशहूर अबू जानी और संदीप खोसला फैशन वीक में नवीनतम और फैशनेबल लिबास पेश करेंगे।
उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, “इस सीजन एक जबर्दस्त उद्घाटन एक्ट के अलावा युवाओं और आधुनिक महिलाओं के लिए फिट माने जाने वाले फैशन में हाथ आजमाने और उनकी समरसता का जश्न मनाने का इरादा है।”
इस सीजन लक्मे फैशन वीक होटल पैलेडियम में अपनी 15वीं सालगिरह मना रहा है।
आईएमजी रिलायंस के उपाध्यक्ष और फैशन प्रमुख साकेत धनकर ने कहा, “हम भारतीय फैशन की डिजाइनर जोड़ियों में से एक सर्वश्रेष्ठ जोड़ी के साथ आगाज कर रहे हैं और एक ऐसी शाम का आयोजक बनकर खुश हैं, जो अद्वितीय संवेदनशीलता के साथ फैशन को दर्शाएगी।”
dharmpath.com dharmpath