शाहिद ने कहा, शुक्रिया! मायने रखती हैं शुभकामनाएं

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। शाहिद कपूर ने सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देने के लिए अपने प्रशंसकों, दोस्तों और फिल्मोद्योग को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया।

शाहिद (34) सात जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में एक निजी समारोह में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत (21) संग परिणय सूत्र में बंध गए। उन्होंने शादी की शुभकामनाएं देने वालों का गुरुवार को ट्विटर पर आभार जताया।

शाहिद ने लिखा, “शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। शुभकामनाएं बहुत मायने रखती हैं।”

शाहिद 12 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। इसमें बड़ी संख्या में सिने हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है।

शाहिद आगे विकास बहल की ‘शानदार’ और विक्रमादित्य मोटवानी की ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आएंगे। फिलहाल वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडिड’ में व्यस्त हैं, जिसमें वह बतौर निर्णायक नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493