सिर्फ तब्बू ही ‘दृश्यम’ कर सकती थीं : अजय

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन ने आगामी फिल्म ‘दृश्यम’ में साथ काम कर रहीं अभिनेत्री तब्बू की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में कड़क पुलिसकर्मी की भूमिका तब्बू के अलावा कोई नहीं निभा सकता था।

‘दृश्यम’ के प्रचार के लिए एक रेडियो स्टेशन पहुंचे अजय ने कहा, “हम चाहते थे कि तब्बू फिल्म में हों, क्योंकि मेरे ख्याल से उनके अलावा कोई और इसे नहीं कर सकता था।”

उन्होंने कहा, “फिल्म मानवीय जज्बातों के बारे में है। फिल्म में मेरे और तब्बू के बीच एक टकराव है और इसी टकराव में फिल्म की कहानी है।”

वहीं, तब्बू ने कहा कि उन्होंने अपनी भूमिका के लिए किसी चर्चित पुलिस अधिकारी से प्रेरणा नहीं ली। उन्होंने कहा, “मेरे लिए प्रेरणा मलयालम (मूल फिल्म) फिल्म है, क्योंकि हम उसके अधिकांश पहलुओं का अनुसरण कर रहे हैं। किरदार इतना दमदार है कि किसी दूसरे किरदार से प्रेरणा लेनी की जरूरत नहीं है।”

निशिकांत कामत निर्देशित ‘दृश्यम’ मलयालम फिल्म का रीमेक है, जो 31 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिनेत्री श्रिया सरण भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493