महिला टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

बेंगलुरू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत की महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया।

भारत के हाथों पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज 2-3 से गंवाने वाली कीवी टीम अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय महिलाओं को 19.5 ओवरों में 125 रनों पर आउट कर दिया और फिर कप्तान सोफी डिवाइन (70) की उम्दा पारी की बदौलत 12.3 ओवरों में दो विकेट पर जीत हासिल कर ली।

सोफी ने 22 गेंदों पर पांच चौके और आठ छक्के लगाए। एमी सैदरवेट 39 रन बनाकर नाबाद लौटीं। सैदरवेट ने 35 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए।

लेह कासपेरेक 11 रनों पर नाबाद लौटीं। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड और झूलन गोस्वामी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले, भारत ने कप्तान मिताली राज के 35 रनों की बदौलत 125 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 15, वेदा कृष्णमूर्ति ने 14, स्नेह राना ने 16 और सुषमा वर्मा ने 12 रन बनाए।

शेष कोई बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। कीवी टीम की ओर से मोर्ना नील्सन और केट ब्रॉडमोर ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कासपेरेक को दो सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493