आर्का, 11 जुलाई (आईएएनएस)। घाना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान असामोह ग्यान ने चीनी फुटबाल क्लब शंघाई एसआईपीजी के साथ करार कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ग्यान का करार दो साल का होगा। ग्यान ने शुक्रवार को करारनामे पर हस्ताक्षर किए।
ब्लैक स्टार्स नाम से मशहूर घाना टीम के कप्तान और स्ट्राइकर ग्यान को अगले सप्ताह शंघाई में संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया और अन्य खिलाड़ियों से मिलवाया जाएगा।
इससे पहले ग्यान संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल अइन के लिए खेल रहे थे। वह अइन के लिए 83 मैचों में 95 गोल करने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath