लीना हेडी ने बच्ची को जन्म दिया

लॉस एंजेलिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री लीना हेडी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उनकी यह दूसरी संतान बेटी है।

‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, ‘द रेड बैरॉन’ फिल्म की अभिनेत्री हेडी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शुक्रवार को यह जानकारी सार्वजनिक की।

हेडी ने ट्वीट में कहा, “मित्रो, सब कुछ अच्छा है। बेइंतहां पवित्र प्यार में दूसरी बार पड़ी हूं।”

हेडी की इस नई खुशी के बारे में अन्य विवरण अज्ञात है, क्योंकि 41 वर्षीय अभिनेत्री ने इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है।

हेडी ने इसके पहले एक बच्चे को जन्म दिया था, जो इस समय पांच वर्ष का हो चुका है और उसका नाम वायली है। यह बच्चा हेडी के पूर्व पति और म्यूजिशियन पीटर लौघरान से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493