विंबलडन : भारत के नागल बालक युगल वर्ग के फाइनल में

विंबलडन (लंदन), 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के उदीयमान टेनिस स्टार सुमित नागल ने वियतनाम के अपने जोड़ीदार नैम होंग ली के साथ शनिवार को ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के बालक युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

नागल-होंग ली की आठवीं वरीय जोड़ी ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में सर्बिया के मियोमिर केचमानोविक और नॉर्वे के कैस्पर रुड की पांचवी वरीय जोड़ी को 7-6(7-5), 3-6, 12-10 से हरा दिया।

नागल-होंग ली ने दो घंटे 20 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में पांचवीं वरीय जोड़ी को शानदार टक्कर दी और अंतत: जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

नागल-होंग ली को जोड़ी ने पहले ही सेट में मैच के संघर्षपूर्ण होने का आभास दे दिया था। टाई ब्रेकर तक खिंचे पहले सेट में जीत हासिल कर उन्होंने उलटफेर की उम्मीद जगा दी थी।

दूसरे सेट में हालांकि उन्हें पांचवीं वरीय अनुभवी जोड़ी के हाथों आसान हाल झेलनी पड़ी। इसके बाद तीसरे सेट में फिर से संघर्ष का सिलसिला शुरु हुआ तो दोनों जोड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

3-3 से स्कोर बराबर रहने के बाद यह सेट 10-10 तक किसी ओर भी झुकता नहीं लग रहा था। भारतीय-वियतनामी जोड़ी ने आखिरकार आखिरी के दो अंक जीत मैच अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493