विंबलडन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन में अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर इंग्लैंड के फुटबाल दिग्गज डेविड बेकहम से मुलाकात की।
पेस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और बेकहम तथा हिंगिस के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
पेस ने ट्वीट किया, “विंबलडन में बेकहम से मिलना वाकई शानदार रहा..वह एक शानदार व्यक्तित्व के मालिक हैं।”
इससे कुछ ही देर पहले हिंगिस ने भी ट्वीट किया, “डेविड बेकहम के साथ जल्दी-जल्दी में खिंचवाई एक तस्वीर और मिश्रित युगल में मेरे जोड़ीदार लिएंडर पेस। बेकहम से मिलना प्रेरणादायक रहा.।”
पेस-हिंगिस ने शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच जीतते हुए विंबलडन के मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पेस-हिंगिस ने माइक ब्रायन और बेथानी माटेक सैंड्स की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोड़ी को सेमीफाइनल में मात दी।
अब वे फाइनल में आस्ट्रिया के एलेक्जांदर पेया और हंगरी की टिमीया बाबोस की पांचवीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath