मोदी ने तुर्कमेनिस्तान में योग केंद्र का उद्घाटन किया

अशकाबात, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी में पारंपरिक औषधि एवं योग के केंद्र का उद्घाटन किया।

मोदी ने केंद्र में महात्मा गांधी की अर्ध प्रतिमा का भी अनावरण किया, तथा स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा योग प्रस्तुत करने पर उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “मैं योग प्रस्तुति में आपको 100 में से 100 अंक देता हूं। योग इंसान को प्रकृति से जुड़ने की सीख देता है। इसका उद्देश्य शारीरिक अभ्यास ही नहीं, बल्कि यह मन और आत्मा को छूता है।”

मोदी ने राष्ट्रपति गुरबांगुली बरदीमुहमदोव के साथ हुई अपनी बैठक का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने कहा कि यह विश्वस्तरीय योग केंद्र के उनके दृष्टिकोण की छोटी-सी शुरुआत है, जो लोगों के जीवन पर योग के प्रभाव को दर्शाएगा।

भारतीय प्रधानमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि योग केंद्र तथा महात्मा गांधी की अर्ध प्रतिमा मध्य एशिया में सकारात्मक संदेश का संचार करेगी।

इससे पहले मोदी ने तुर्कमेनिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति सपरमुरात नियाजोव की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर जानकारी दी, “नेता की याद में उन्हें सम्मान दिया गया। प्रधानमंत्री ने प्रथम राष्ट्रपति सपरमुरात नियाजोव की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित किया।”

मोदी दो-दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम अशकाबात पहुंचे। यह मध्य एशिया के उनके दौरे का चौथा पड़ाव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493