वाशिंगटन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के अलाबामा राज्य में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाथापाई कर रहे एक व्यक्ति पर काली मिर्च पाउडर छिड़क दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को मीडिया में आई खबरों से मिली।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि एंथनी डेवायने वेयर (35) नामक व्यक्ति उनके घर के लॉन में बंदूक लेकर बैठा हुआ है।
सीएनएन के अनुसार, तुसकालूसा के सहायक पुलिस प्रमुख रॉनी डन ने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची, तो वेयर चौंक गया और भाग कर झुरमुटों में छिप गया।
डन ने बताया कि जब पुलिस के अधिकारियों ने वेयर को पकड़ा तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हाथापाई करने लगा।
पुलिस ने वेयर के चेहरे पर काली मिर्च का पाउडर छिड़क दिया, जिससे वह मजबूर हो गया और पुलिस ने उस पर काबू पा लिया। लेकिन जब पुलिस अधिकारी उसे हथकड़ी लगाकर झुरमुट से बाहर ला रहे थे, तब वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
dharmpath.com dharmpath