वुइलरमोज ने जीता टूर डी फ्रांस का आठवां चरण

पेरिस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के एलेक्सिस वुइलरमोज ने टूर डी फ्रांस का आठवां चरण जीत लिया।।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एजी2आर ला मोंडाले टीम के सदस्य वुइलरमोज ने रानेस से मुर दे ब्रेटांगे के बीच की 181.5 किलोमीटर की रेस को अपने नाम किया।

स्काई टीम के ब्रिटिश चालक क्रिस फ्रूम ने आठवें चरण में आठवां स्थान हासिल करने के बाद लीडरों की पीली जर्सी अपने पास बनाए रखी है।

ब्रिटिश चालक डान मार्टिन आठवें चरण में दूसरे और स्पेन के अलेजांद्रो वालवेद्रे तीसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493