सानिया की जीत पर बॉलीवुड को भी नाज

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के गैंड्र स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल विंबलडन खिताब जीतने से उत्साहित ऋषि कपूर, शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन सरीखी हस्तियों ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है।

फिल्मोद्योग को न केवल इस जीत की खुशी है, बल्कि उन्हें शनिवार की सानिया की ऐतिहासिक जीत के पलों पर भी नाज है।

यहां पेश है, सानिया-हिंगिस की जीत पर बॉलीवुड की ओर से आए ट्वीट :

-शाहरुख खान : सानिया और हिंगिस ने खुशी दी। बहुत उम्दा, बहुत बढ़िया खेला। इसकी हकदार हैं। आपको प्यार।

-ऋषि कपूर : विंबलडन में महिला युगल जीतने पर बधाई हो सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस।

-अभिषेक बच्चन : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस को विंबलडन जीत पर बधाई हो। सानिया आपका हमें गौरवान्वित करना जारी है।

-आर. माधवन : बधाइयां। आप पर बहुत गर्व है।

-हुमा कुरैशी : विंबलडन में पहली बार। सानिया पर बहुत नाज है। हमें आपको प्रदीप्त होते देखने का सौभाग्य देने के लिए आपका शुक्रिया।

-सोनू सूद : सानिया आपका जन्म परास्त करने के लिए हुआ है। सुपर वूमैन। बधाई हो।

-फरहान अख्तर : लाजबाव जीत। वाह। सानिया-हिंगिस आप दोनों ने सेंटर कोर्ट हिला दिया।

-सोनाक्षी सिन्हा : सानिया और हिंगिस के लिए वाह। क्या जीत है। क्या सम्मान है।

-बोमन ईरानी : अपनी खुशी को समेट नहीं सकता।

-राहुल बोस : सानिया और हिंगिस को बधाई हो। कमाल की जीत है सानिया। आप एक सच्ची प्रेरणा हैं।

-रितेश देशमुख : खुशियां, उत्साह, रोमांच। गर्व। सानिया आप एक सुपर महिला हैं। विंबलडन जीतने के लिए सानिया और हिंगिस दोनों को बधाई हो।

-शेखर कपूर : हिंगिस और सानिया दोनों ने विंबलडन युगल खिताब जीतने के लिए सभी बाधाओं को चुनौती दी। हम सभी के लिए कितना गौरव का पल है।

-शिरीष कुंदर : बधाई हो। आपकी क्षमता और बढ़े।

-अनुभव सिंहा : भारतीय महिलाएं हमें बार-बार गौरवान्वित कर रही हैं। आगे बढ़ो सानिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493