लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम अपरिवर्तित

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने लॉर्ड्स मैदान पर गुरुवार को शुरू हो रहे दूसरे एशेज टेस्ट मैच के लिए अपरिवर्तित टीम उतारने का फैसला किया है।

इंग्लैंड की टीम ने आस्ट्रेलिया को कार्डिफ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 169 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

13 सदस्यीय इंग्लिश टीम ने बिना किसी दिक्कत के पहला टेस्ट मैच एक दिन शेष रहते जीत लिया। अहम बात यह है कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हुआ।

इंग्लिश टीम : एलिस्टर कुक (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बैलेंस, इयान बेल, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, स्टीवन फिन, एडम लिथ, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स और मार्क वुड।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493