कोलोन ने युवेंतस के सोएरेनसेन के साथ करार किया

कोलोन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले डिफेंडर फ्रेडरिक सोएरेनसेन ने जर्मन लीग क्लब कोलोन के साथ करार कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दोनों क्लबों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

कोलोन ने कहा है कि उसने सोएरेनसेन के साथ चार साल का करार किया है। इस करार के बाद वह जून 2019 तक कोलोन के लिए खेलेंगे।

क्लब ने सोएरेनसेन को चार नम्बर की जर्सी प्रदान की है।

सोएरेनसेन ने लोन पर आधारित करार के तहत दो सत्र बोलोंगा और एक सत्र हेलास वेरोना के साथ बिताया है। दोनों क्लबों के लिए वह 52 मैचों में दो गोल करने में सफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493