देवदास के 13 साल पूरे, शाहरुख ने बधाई दी

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने देवदास फिल्म रिलीज होने के 13 साल पूरे होने के अवसर पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और एक विशेष डबस्मैश वीडियो बनाया है।

शाहरुख ने एक डबस्मैश वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फिल्म देवदास के डॉयलॉग ‘बाबूजी ने कहा गांव छोड़ दो, सबने कहा पारो को छोड़ दो..’ को दोहराते हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बनी विभिन्न फिल्मों का कोलाज साझा करते हुए लिखा, “संजय, बिनोद, प्रकाश जी, बेला, माधुरी, ऐश्वर्या, सरोज जी, वैभवी, इस्माइल, मोंटी और फिल्म की पूरी टीम और श्रेष्ठ कृति देवबाबू का शुक्रिया।”

देवदास फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, किरण खेर और स्मिता जयकर ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493