हरारे टी-20 : भारत, जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 आज

हरारे, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे को टेस्ट श्रृंखला में पटखनी देने के बाद अब अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में भारतीय टीम शुक्रवार को दो मैचों की अंतर्राष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला का पहला मैच खेलने उतरेगी।

रहाणे के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया और अब उनकी निगाह टी-20 में भी अपना दबदबा कायम रखने पर होगा।

दूसरी ओर एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में भारत को कड़ी टक्कर देने वाली जिम्बाब्वे की टीम भले एकदिवसीय श्रृंखला हार गई हो, लेकिन किसी भी मैच में वापसी करने की उनमें पूरी क्षमता है।

भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसके सभी बल्लेबाज लय में हैं, और हरफनमौला स्टुअर्ट बिन्नी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सहित गेंदबाजों ने भी अब तक निराश नहीं किया है।

अब भारतीय टीम को टी-20 में अपने बल्लेबाजों से आक्रामक बल्लेबाजी की अपेक्षा रहेगी। एकदिवसीय श्रृंखला में खास करने में असमर्थ रहे रोबिन उथप्पा से काफी उम्मीदें हैं।

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा।

टीमें :

भारत – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मुरली विजय, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, हरभजन सिंह, केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडेय, अक्षर पटेल, संदीप शर्मा, संजू सैमसन, मोहित शर्मा।

जिम्बाब्वे : एल्टन चिगुंबरा (कप्तान), रेगिस चकाब्वा, चामू चिभाभा, ग्रीम क्रेमर, नेविले माद्जिवा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, रिचमंड मुतुंबमी (विकेटकीपर), तिनाशे पनंयागारा, सिकंदर रजा, डोनाल्ड तिरिपानो, प्रॉस्पर उत्सेया, ब्रायन विटोरी, मैल्कम वॉलर, सीन विलियम्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493