व्यस्त नाडियाडवाला ने रखे 7 सहायक

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला अगले दो सालों तक फिल्मों में बिल्कुल व्यस्त रहेंगे। कहा जा रहा है कि उन्होंने काम की अधिकता को देखते हुए अपनी आगामी सातों फिल्मों के लिए एक-एक सहायक रखा है।

नाडियाडवाला की आगामी फिल्में ‘बागी’, ‘ढिशुम’, ‘हाउसफुल 3’, ‘तमाशा’, ‘रंगून’, ‘फैंटम’ और दक्षिण भारतीय फिल्म ‘मगधीरा’ का रीमेक है। वह इन सभी फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं।

इसकी पुष्टि करते हुए उनके प्रवक्ता ने कहा, “अगले दो सालों में करने वाले काम की अधिकता को देखते हुए साजिद के दिमाग में सभी सातों फिल्मों पर एक व्यक्ति को लगाने का आइडिया आया।”

नाडियाडवाला ने सलमान खान अभिनीत ‘किक’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने उन्हें रोजाना उनकी फिल्म की प्रगति के बारे में अपडेट देने के लिए प्रत्येक फिल्म के लिए एक सहायक की नियुक्ति की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493