मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.56 बजे 57.11 अंकों की तेजी के साथ 28,477.23 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 25.60 अंकों की तेजी के साथ 8,629.05 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 38.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,381.82 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधरित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,601.50 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath