इंफोसिस का शुद्ध लाभ 5 फीसदी बढ़ा

बेंगलुरू, 21 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ भारतीय लेखापरीक्षा मानक के मुताबिक साल-दर-साल आधार पर पांच फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध लाभ 3,030 करोड़ रुपये रहा।

इसी दौरान उसकी समेकित आय 12.4 फीसदी बढ़कर 14,354 करोड़ रुपये रही।

तिमाही दर तिमाही आधार पर हालांकि शुद्ध लाभ 2.1 फीसदी कम रहा और कुल आय सात फीसदी अधिक रही।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 1.3 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी घटकर 47.6 करोड़ डॉलर रहा। कुल आय इस दौरान साल-दर-साल आधार पर 5.7 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी बढ़कर 2.3 अरब डॉलर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493