वर्लपूल का शुद्ध लाभ 18 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। वर्लपूल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 18.19 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में जारी एक नियामकीय बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध लाभ 98.10 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 83 करोड़ रुपये था।

कुल आय इस दौरान 1,100.27 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,052.24 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493