हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध लाभ में वृद्धि नगण्य

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ नगण्य 0.2 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध लाभ 1,059.14 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,056.85 करोड़ रुपये था।

कुल आय इस दौरान पांच फीसदी से अधिक बढ़कर 8,105.13 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7,716.34 करोड़ रुपये थी।

तेज खपत उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में देश में उपभोक्ता मांग पांच फीसदी और वॉल्यूम छह फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, “इस तिमाही में शुद्ध लाभ पर उत्पाद शुल्क छूट समाप्त होने और मूल्य घटने का असर पड़ा, क्योंकि कमोडिटी की कम कीमत का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493