नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इंटेल की देबजानी घोष मैन्यूफैक्च र्स एसोसिएशन फॉर इंफोर्मेशन टेक्न ोलॉजी (एमएआईटी) की नई अध्यक्ष बनेंगी। यह घोषणा मंगलवार को की गई। घोष इस पद को सुशोभित करने वाली पहली महिला होगी।
32 साल पुरानी संस्था एमएआईटी देश में सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर, प्रशिक्षण एवं शोध तथा विकास सेवा क्षेत्रों की शीर्ष संस्था है।
घोष गत 19 वर्ष से इंटेल से जुड़ी हुई हैं और अभी वह बिक्री एवं विपणन समूह की उपाध्यक्ष तथा दक्षिण एशिया कारोबार की प्रबंध निदेशक हैं। 2013 में उन्हें फोर्च्यून भारत की 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया गया था।
dharmpath.com dharmpath