लुई बर्जर ने भारत में 10 लाख डॉलर रिश्वत दी

वाशिंगटन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूजर्सी की निर्माण प्रबंधन कंपनी लुई बर्जर ने कथित तौर पर गोवा में एक जल विकास परियोजना का ठेका हासिल करने के लिए एक मंत्री सहित कुछ अज्ञात अधिकारियों को करीब 10 लाख डॉलर की रिश्वत दी थी।

वाशिंगटन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूजर्सी की निर्माण प्रबंधन कंपनी लुई बर्जर ने कथित तौर पर गोवा में एक जल विकास परियोजना का ठेका हासिल करने के लिए एक मंत्री सहित कुछ अज्ञात अधिकारियों को करीब 10 लाख डॉलर की रिश्वत दी थी।

अमेरिकी न्याय विभाग ने हालांकि भारतीय अधिकारियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन गत सप्ताह कंपनी ने भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम तथा कुवैत में अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप को निपटाने के लिए 1.71 करोड़ रुपये जुर्माना देना स्वीकार कर लिया है।

इस मामले में कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों ने भी फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस एक्ट (एफसीपीए) के तहत षड़यंत्र करने और अन्य आरोपों में गुनाह स्वीकार कर लिया है।

इनमें से एक दुबई के 59 वर्षीय जेम्स मैक्कलंग कंपनी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं और वे भारत में कंपनी के कारोबार के लिए जिम्मेदार थे।

उनकी जगह बाद में फिलीपींस के 61 वर्षीय रिचर्ड हिस्र्क ने ली।

पांच नवंबर को होने वाली सुनवाई में दोनों अधिकारियों की सजा तय होगी।

आरोप के मुताबिक, 30 दिसंबर, 2009 को या उसके आसपास कंसोर्टियम साझेदार ने कंपनी के एक एजेंट को एक मेल भेजा, जिसमें कहा गया था, “मैं गोवा परियोजना के लिए विभिन्न कंपनियों की हिस्सेदारी से संबंधित ब्योरा भेज रहा हूं। कृपया उसके अनुरूप ही काम करें और हम इस विषय पर बात कर सकते हैं। कृपया ‘मास्टर’ पत्र देखें।”

शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त, 2010 या उसके आसपास कंशोर्टियम की एक साझेदार कंपनी ने जेम्स मैक्कलंग को एक मेल भेजा था, जिसमें कहा गया था, “जैसी कि चर्चा हुई थी, मैंने तीसरा पक्ष मध्यस्थ द्वारा दिया गया ब्योरा संलग्न कर दिया है। उसी पत्र में मैंने अब तक कंसोर्टियम साझेदार द्वारा कंपनी को दी गई राशि से संबंधित ब्योरा भी शामिल किया है।”

इस संलग्नक में एक जगह लिखा गया है, “एजेंट की ओर से मंत्री को भुगतान कर दिया गया।”

शिकायत में आगे कहा गया है, “26 अगस्त, 2010 या उसके आसपास कंसोर्टियम की एक साझेदार कंपनी ने भुगतान का ब्यौरा तैयार किया और कहा कि कंपनी ने अब तक गोवा की परियोजना में रिश्वत के रूप में 9,76,630 डॉलर का भुगतान किया है।”

न्याय विभाग के मुताबिक, लुई बर्जर ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसमें एफसीपीए के रिश्वत विरोधी प्रावधान का उल्लंघन करने का षड़यंत्र भी शामिल है।

दस्तावेजों के मुताबिक, कंपनी और उनके अधिकारियों, जिनमें हिस्र्क और मैक्कलंग भी शामिल थे, ने विभिन्न देशों में अधिकारियों को 39 लाख डॉलर रिश्वत दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493