सीरिया के हवाई हमलों में 21 की मौत

दमिश्क, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो शहर में मंगलवार को सैन्य हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने निगरानी संस्था सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षक के हवाले से अपनी रपट में बताया, “सीरिया की सेना द्वारा मनबिज इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हमले में छह बच्चे और महिलाओं की भी जान चली गई। मनबिज पर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों का कब्जा है।”

इस हमले में हालांकि कई आतंकवादी भी मारे गए हैं।

इससे पहले सुबह के समय आतंकवादियों ने उत्तर पश्चिम सीरिया के शिया बहुल शहर फोआ और कफराया में 300 तात्कालिक रॉकेट और मोर्टार के गोले दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493