आयशर मोटर्स का शुद्ध लाभ 35 फीसदी बढ़ा

चेन्नई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। आयशर मोटर्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि प्रथम छमाही में उसका शुद्ध लाभ करीब 35 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2015 की पहली छमाही में उसका शुद्ध लाभ 397 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान छमाही में 293.9 करोड़ रुपये था।

कुल आय इस दौरान 2,058 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान छमाही में 1,381.9 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी ने 1,99,458 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 1,38,400 थी।

बयान में कंपनी के प्रबंधन निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कहा, “(इस दौरान) हम क्षमता विस्तार, ब्रांड बेहतर करने और उत्पाद विकास में निवेश करते रहे।”

कंपनी ने जून 2015 में ब्रिटेन की कंपनी हैरिस परफारमेंस का अधिग्रहण किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493