बीजिंग की जनसंख्या सीमित की जाएगी

बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बीजिंग प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि यहां की जनसंख्या इस साल के अंत तक 2.18 करोड़ से कम रहे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

बीजिंग के महापौर वांग अंशुन ने कहा कि ‘विशाल शहर की मर्ज’ का इलाज करने के लिए आक्रामक कदम उठाए जाएंगे।

समाचार पत्र पीपुल्स डेली के मुताबिक, महापौर बीजिंग की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने वाली एक बैठक में बोल रहे थे।

रपट के मुताबिक, बीजिंग की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण शहर के संसाधनों और पर्यावरण पर दबाव बढ़ता जा रहा है। 2014 के अंत तक शहर की स्थायी निवासी आबादी 2.15 करोड़ थी। इनमें से 1.28 करोड़ आबादी छह शहरी जिलों की थी।

बीजिंग-तियांजिन-हेबी क्षेत्र के कॉओर्डिनेटेड डेवलपेंट प्लानिंग आउटलाइन के मुताबिक, बीजिंग की जनसंख्या 2020 तक 2.3 करोड़ से कम रहनी चाहिए।

वांग ने कहा, “बीजिंग प्रशासन शहर की आबादी नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि स्थायी निवासियों की आबादी इस साल के अंत तक 2.18 करोड़ से कम रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493