काबुल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के उत्तरी फरयाब प्रांत में बुधवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। मीडिया रपट से मामले की जानकारी मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, हमला सुबह उत्तरी प्रांत के अलमर जिला स्थित एक बाजार में हुआ। इस हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर नागरिक थे।
सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
ज्यादातर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। लिहाजा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। फरयाब प्रांत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 425 किलोमीटर दूर है।
प्रांत में पिछले कुछ सप्ताहों से तालिबान आतंकवादी समूह और सुरक्षा बलों के बीच भारी संघर्ष चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath