बेंगलुरू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 12वें चरण के टूर्नामेंट के पहले दिन बुधवार को गैर पेशेवर खिलाड़ी अमनदीप द्राल दो अंडर 70 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं।
अमनदीप से चार स्ट्रोक पीछे कोलकाता की नेहा त्रिपाठी, पंचकुला की गुरसिमर बडवाल और दिल्ली की वाणी कपूर दूसरे स्थान पर रहीं।
ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर मौजूद अमनदीप को अभी अपने पहले पेशेवर खिताब का इंतजार है।
शुरुआती नौ होल तक अमनदीप ने दूसरे और तीसरे होल पर दो बर्डी लगाए। मध्यांतर के बाद 10वें होल पर वह बोगी लगा बैठे, हालांकि आखिरी होल पर बर्डी लगा वह शीर्ष पर बनी रहीं।
नेहा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रही। उन्होंने दूसरे, तीसरे और 16वें होल पर बोगी जबकि सातवें होल पर डबल बोगी लगा बैठीं। हालांकि चौथे, पांचवें और 12वें होल पर लगाए गए बर्डी के बल पर वह दूसरे पायदान पर रहीं।
दिल्ली की मेहर अटवाल और गैर पेशेवर खिलाड़ी तृषा सुनील तीन ओवर 75 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath