बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। चीन अपनी तीसरी पीढ़ी की परमाणु प्रौद्योगिकी को लगभग 20 देशों में सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है।
देश की तीसरी पीढ़ी की परमाणु विद्युत प्रौद्योगिकी ‘हुआलोंग वन’ को चाइना नेशनल न्युक्लियर कारपोरेशन (सीएनएनसी) और चाइना जनरल न्युक्लियर पॉवर ग्रुप (सीजीएन) ने मिलकर विकसित किया है।
समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ ने कहा कि हुआलोंग वन प्रौद्योगिकी घरेलू स्तर पर निर्मित विश्वस्तरीय तीसरी पीढ़ी की रिएक्टर डिजाइन है।
इस समय सीजीएन सक्रिय रूप से ब्रिटेन, अर्जेटीना, मिस्र और ब्राजील के अलावा यूरोप, लातिन अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण सूडान सहित 20 देशों में अपने नए परमाणु सहयोग का प्रचार कर रहा है।
हुआलोंग वन परमाणु विद्युत रिएक्टर की पहली इकाई का जीवन काल 60 वर्षो का है।
dharmpath.com dharmpath