स्विट्जरलैंड के रॉड्रिगेज को वोल्फ्सबर्ग ने खरीदा

वोल्फ्सबर्ग (जर्मनी), 22 जुलाई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के फुटबाल क्लब एफसी ज्यूरिख के मिडफील्डर फ्रांसिस्को रॉड्रिगेज जर्मनी के क्लब वीएफएल वोल्फ्सबर्ग से जुड़ गए। क्लब ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रॉड्रिगेज के बड़े भाई रिकाडरे फ्रांसिस्को भी 2012 तक वोल्फ्सबर्ग के लिए खेल चुके हैं।

रॉड्रिगेज ने वोल्फ्सबर्ग के साथ तीन वर्ष का करार किया है, जो जून, 2018 तक के लिए है। वह वोल्फ्सबर्ग के लिए 35 नंबर की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्य कार्यकारी क्लॉज एलॉफ्स के हवाले से कहा है, “वह तेज-तर्रार है और तकनीकी कुशलता उसे उपहार में मिला है। इतनी कम उम्र में ही उसने अच्छा खासा अनुभव हासिल कर लिया है।”

स्विट्जरलैंड की अंडर-19 टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके रॉड्रिगेज ने ज्यूरिख क्लब के लिए 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो गोल किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493