ऑफिस में सही परिधान बढ़ाएंगे आपका महत्व

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। आज की पेशेवर दुनिया में केवल आपकी मेहनत ही नहीं, बल्कि परिधानों के विषय में आपकी समझ भी बहुत मायने रखती है।

‘इंटरनेशनल लग्जरी एकेडमी’ की निदेशक मोनिका गर्ग ने ऑफिस के लिए किस तरह सही ढंग से तैयार हों , इसके कुछ उपयोगी टिप्स दिए हैं।

-बॉस से मिलने जाते जैकेट कंधे या हाथ में लटका कर न ले जाएं बल्कि उसे पहनकर और उसके बटन लगाकर जाएं।

-दफ्तर में जॉगिंग या एक्सरसाइज शूज पहनकर न जाएं।

-अच्छी तरह से सिले गए कपड़े पहनें।

-सबसे कॉमन या पसंदीदा हल्के और चटख रंगों के कपड़ों को अपनाएं।

-कपड़ों के साथ पहने जानी वाली अन्य चीजें जैसे घड़ी, ब्रेसलेट तथा बेल्ट आदि आपके व्यक्तित्व को बयां करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

-आपके पास हर मौसम और रंगों के परिधान होने चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493